Saturday, January 23, 2010

college life.

...









COLLEGE LIFE.
खुला अम्बर,

ताज़ी हवा,

खुशनुमा समां,

हरदम, हरपल,

एक ही चाह...

जीवन का हर लम्हा सार्धक बनाना,

यारों के साथ मिलकर

नए-नए pranks बनाना,

teacher को सताना,

लफड़े करके

एक नया हंगामा करना,

lectures bunk करके,

यारों की यारी जीकर,

जीवन के लिए कुछ पल संजोना,

teacher की डांट सुनकर

दिल में सुकून का एहसास होना,

उनके हमारे प्रति प्रेम भाव से रूबरू होना,

फिर सोचना-

teachers इतने बुरे भी नहीं होते यार.....

कभी-कभी गलती से किताबों में खोना,

कहीं ना कहीं उनमें खुद की शख्सियत को पाना,

फिर होश आने पर

canteen में यारों के साथ party प्लान करना,

फिर अचानक किताबों का भूत सवार होना,

वो रात-रातभर जागकर

lessons revise करना,

और अपने दोस्त से कहना

भाई ये concept समझादे ना यार......

xams में वो घंटे लिखकर कहना,

यार paper तो बहुत बढ़िया बनाया था,

लेकिन ये समझ नहीं आया

उस सबका जवाब क्या था,

result वाले दिन notice board के सामने

झुण्ड बनाकर खड़े होकर अपना result देखना,

कभी उदास,

तो कभी खुश होकर

वहां से लौट जाना,

दोस्त के b'day वाले दिन उसके साथ पार्टी करना,

मौज-मस्ती के लिए college में

किसी इवेंट के होने का इंतज़ार करना.

फिर इस दिल का थम जाना,

college में farewel का आना,

आँखों का नम होना,

अपनों से जुदा होने का गम

आँखों से अश्क बनकर बह जाता,

हम सब का फिर josh के साथ कहना-

हम बिछड़े नहीं दोस्तों

बस एक-दुसरे की आँखों से दूर हो गए हैं

लेकिन एक दुसरे के दिल में सदा हम जिंदा होंगे,

दिल से जब भी पुकारोगे,

हमें अपने सामने पायोगे।

my dear teachers,

हम इस मुकाम पर पहुंचे

इस सब में पूरा-पूरा सहयोग है आपका
,

करते हैं हम तहे दिल से

आपका शुक्रिया,

हमारी शैतानियों पे कभी गुस्सा जाए

तो हमें याद करके मुस्कुरा देना,

कोई गलती हुई हो हमसे तो-

अपना बच्चा समझकर माफ़ कर देना,

आपका और हमारा रिश्ता है पुराना,

जुदा होकर भी

ये रिश्ता हमेशा कायम रहेगा,

दिल में हमारे आपकी यादों का बसेरा होगा,

ये जहाँ

जिसमें अपना जीवन हमने बिताया,

दिल से याद आएगा हमें ये आशियाँ,

कहीं ना कहीं

ख़ाली बेठे हुए

याद आएगा वो सब के साथ मिलकर celebrate

करना,

आपके साथ वो अपनी जिंदगी के आखिरी पल बिताना,

सब हमें बहुत याद आएगा,

आपका प्यार हमारी जीत में उमड़कर आएगा,

सच तो ये है की,

college life का हर पल हमारी जिंदगी का एक अहेम

हिस्सा बन .जाएगा.

आपका अपना

-student's name................

-composed by-
NIKITA.







-





No comments:

Post a Comment